बोले- ड्रग तस्करों का राजनीतिक गठबंधन बढ़ रहा, क्या यही है भगवंत मान सरकार का युद्ध नशेयां विरुद्ध? मुख्यमंत्री जवाब दें- ड्रग रैकेट से होने वाली कमाई का पैसा कहां इस्तेमाल कर रही है आम आदमी पार्टी
बोले- ड्रग तस्करों का राजनीतिक गठबंधन बढ़ रहा, क्या यही है भगवंत मान सरकार का युद्ध नशेयां विरुद्ध? मुख्यमंत्री जवाब दें- ड्रग रैकेट से होने वाली कमाई का पैसा कहां इस्तेमाल कर रही है आम आदमी पार्टी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि खुद को पाक साफ और ईमानदार बताने वाली आम आदमी पार्टी सरकार को अब मुंह छिपाने की जगह नहीं मिल रही है। जब उनके अपने ही सरपंच और नशा मुक्ति के सदस्य करोड़ों रुपए की हेरोइन की तस्करी में पकड़े जा रहे हैं। जिनके संबंध पाकिस्तान के तस्करों के साथ होने की आशंका है।
इस हाईलेवल ड्रग तस्करी की एनसीबी या सीबीआई और हाईकोर्ट जैसी किसी केंद्रीय एजेंसी की देखरेख में हाईलेवल जांच करवाई जानी चाहिए। जिससे की इस बड़े ड्रग रैकेट में आम आदमी पार्टी के छोटे और बड़े नेताओं की मिलीभगत और सरपरस्ती का पर्दाफाश हो सके। ड्रग्स से हो रही कमाई का पैसा आखिर कहां लगाया जा रहा है। क्या यह फंड पार्टी के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाला है, इसका भी खुलासा होना अतिआवश्यक है।
सवाल यहां यह है कि क्या सरकार की शह के बिना इतना बड़ा नशा तस्करी का रैकेट चलाया जा सकता है? बिल्कुल नहीं। इसके लिए पूरी तरह से भगवंत मान सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि ड्रग तस्करों का राजनीतिक गठबंधन बढ़ता जा रहा है। भगवंत मान सरकार सिर्फ फर्जी मुहिम चलाकर लोगों को गुमराह नहीं कर सकती हैं। मुख्यमंत्री को बताना होगा कि क्या यही है उनकी ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम? सरकार की मुहिम सवालों के घेरे में है।
परगट सिंह ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के एक सरपंच और नशा मुक्ति कमेटी के एक सदस्य परमजीत सिंह के पास से 18 किलो से ज़्यादा हेरोइन बरामद हुई और अब मजीठा के गांव कोट हिरदे राम में आम आदमी पार्टी के एक और सरपंच लवप्रीत सिंह के पास से 4 किलो 300 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन बरामद हुई है। इतनी भारी मात्रा में सरपंचों के पास से हेरोइन की बरामदी पुलिस तंत्र पर भी सवालिया निशान लगाती है। इतने बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी के तारों को जोड़कर नेटवर्क ब्रेक करने की जररूत है। इससे पता भी चलेगा कि इस तस्करी नेटवर्क में और कितने सफेदपोश और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को लोगों ने बड़े बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता सौंपी थी। तब आप की लीडरशिप ने पंजाबियों के साथ वह सब बड़े वादे किए जिनको आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। चार साल सत्ता का सुख भोगने के बाद अब भगवंत मान की सरकार झूठी और फर्जी मुहिमें चलाकर लोगों को गुमराह करने में जुटी हुई है। लेकिन वह पंजाब के लोगों को ज्यादा देर तक मूर्ख नहीं बना सकेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0