विधानसभा हल्का लुधियाना पश्चिम से ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में की बैठकें ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की शानदार जीत के लिए वालंटियर्स को घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए किया प्रेरित
विधानसभा हल्का लुधियाना पश्चिम से ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में की बैठकें ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की शानदार जीत के लिए वालंटियर्स को घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए किया प्रेरित
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट की ओर से विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। इसी के तहत बरसट ने आज पार्टी के पुराने वालंटियर साथियों से मुलाकात की और उन्हें संजीव अरोड़ा के पक्ष में लामबंद किया।
इस दौरान बरसट ने कहा कि ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समझदार, ईमानदार और लोगों के साथ जुड़े हुए व्यक्ति हैं। राज्यसभा सदस्य के तौर पर संजीव अरोड़ा हमेशा लुधियाना वासियों और पंजाब के लोगों के लिए आवाज उठाते आये हैं। संजीव अरोड़ा का लोगों से इतना जुड़ा होना और जमीनी स्तर पर उनका सरगर्म होना बहुत ही सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों का प्यार और विश्वास देखकर यह तय है कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और लोक भलाई के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में मिसाली कार्य किए हैं और हर क्षेत्र में बहुत सुधार किए गए हैं। लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों को नहरों का पानी मिल रहा है। सरकार द्वारा नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार समेत हर क्षेत्र में काम किये जा रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए विशेष मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
बरसट ने पार्टी वालंटियर्स को संजीव अरोड़ा की जीत के लिए पूरी लगन और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की अपील की तथा बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों, लोक भलाई के कार्यों व संजीव अरोड़ा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिये उत्साहित किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0