कहा, पंजाब के राष्ट्रीय स्तर के किक्रेटर पुलकित शर्मा के खुलासे ने किया हैरान
कहा, पंजाब के राष्ट्रीय स्तर के किक्रेटर पुलकित शर्मा के खुलासे ने किया हैरान
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी “साफ-सुथरी छवि” के किए जा रहे दावे अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। लोग रोज खुलासे कर रहे हैं कि कैसे उन्हें रोजमर्रा के काम करवाने के लिए भारी रिश्वत देने को मजबूर किया गया।
उन्होंने कहा कि अब यह बात जगजाहिर है कि इस सरकार के तहत हर चीज की कीमत है और हर सरकारी काम के लिए तय रेट निर्धारित हैं, जो सामान्य रूप से नियमित प्रक्रिया के तहत होने चाहिए थे।
उन्होंने तंज कसते हुए, कहा कि यही असली “बदलाव” है, जो आप ने पंजाब में लाया है कि हर चीज के लिए तय रेट, कोई मोलभाव नहीं, जैसे कोई उचित मूल्य की दुकान हो।
यहां जारी एक बयान में, पंजाब के राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर पुलकित शर्मा द्वारा किए गए खुलासों पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि आप पंजाब में भ्रष्टाचार की महामारी फैलाने में सबसे आगे निकल कर सामने आई है। क्रिकेटर ने खुलासा किया कि अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए उन्हें रिश्वत देनी पड़ी। वड़िंग ने कहा कि हैरानी की बात है कि पुलकित के सोशल मीडिया अकाउंट अचानक गायब हो गए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलकित को भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हजारों लोग इसी तरह के अनुभव से गुजर रहे हैं और अधिकारियों को भारी-भरकम रिश्वत देने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा देने की बात तो छोड़िए, इस सरकार द्वारा उन्हें इनाम दिया जा रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित और चार्जशीट हुए अधिकारियों को पदोन्नति दिए जाने की ओर इशारा किया।
वड़िंग ने कहा कि आप सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अब ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आकर हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग खुलकर कह रहे हैं कि हर सरकारी काम के लिए “फिक्स रेट” तय हैं, जो सामान्य रूप से नियमित रूप से होने चाहिए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0