आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बुधवार को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आप नेता मलविंदर कंग और नील गर्ग ने सिरसा के संदिग्ध अतीत और भाजपा के शासन में दिल्ली में तेजी से बिगड़ते शासन-व्यवस्था को उजागर किया।