स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर पहली बार टीम की कमान संभालेंगे किशन, बोले—सादगी और सही माइंडसेट से मिलेगा सफलता का रास्ता
स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर पहली बार टीम की कमान संभालेंगे किशन, बोले—सादगी और सही माइंडसेट से मिलेगा सफलता का रास्ता
ख़बर ख़ास, खेल :
आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में SRH की पहली भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी, जहां सभी की नजरें किशन की कप्तानी पर टिकी रहेंगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल रहे किशन के लिए यह मौका बेहद खास है, क्योंकि नियमित कप्तानपैट कमिंस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में पहली बार टीम की अगुवाई करते हुए किशन ने साफ कर दिया है कि वह चीजों को सरल रखते हुए टीम को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
फ्रेंचाइजी द्वारा जारी वीडियो में किशन ने कहा कि उनका सपना हमेशा टीम को लीड करने का रहा है और अब यह मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर सभी खिलाड़ी पहले से ही बेहतरीन होते हैं, इसलिए कप्तान की भूमिका सिर्फ उन्हें सही दिशा में बनाए रखने की होती है।
किशन ने अपनी कप्तानी का मूल मंत्र भी साझा किया—शांत रहना, वर्तमान में जीना और एक-एक मैच पर ध्यान देना। उनका मानना है कि पूरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीम मैदान पर उतरते वक्त सिर्फ खेल का आनंद लेगी और बिना दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।
फैंस को संबोधित करते हुए किशन ने खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि SRH के समर्थकों का प्यार और समर्थन टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत है और इस बार टीम अपने प्रदर्शन से उन्हें गर्व महसूस कराएगी।
गौरतलब है कि किशन हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में रहे, जहां उन्होंने 13 मैचों में 532 रन बनाकर अपनी बेहतरीन लय का परिचय दिया। अब आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0