2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में टेका मत्था, फूलों और दुर्लभ ब्रह्मकमल से सजी हेमकुंड घाटी बनी आकर्षण का केंद्र
2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में टेका मत्था, फूलों और दुर्लभ ब्रह्मकमल से सजी हेमकुंड घाटी बनी आकर्षण का केंद्र
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने इसकी जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपनी यात्रा पूरी कर लें।
इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ 23 मई को विधि-विधान के साथ हुआ था। कपाट खुलने के बाद से अब तक देश-विदेश से 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। पूरे यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में संगत ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।
फूलों से गुलजार हुई हेमकुंड घाटी
इन दिनों हेमकुंड घाटी प्राकृतिक सुंदरता से पूरी तरह निखर उठी है। घाटी में विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र बेहद मनमोहक नजर आ रहा है। वैली ऑफ फ्लावर्स में दिखाई देने वाले कई फूल इस समय हेमकुंड क्षेत्र में भी अपनी खूबसूरती बिखेर रहे हैं।
सबसे खास आकर्षण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खिलने वाला दुर्लभ ब्रह्मकमल है। इसके खिलने से घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ गई है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान इस अद्भुत प्राकृतिक दृश्य का आनंद लें और हिमालय की खूबसूरती को करीब से महसूस करें।
15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है पवित्र धाम
हेमकुंड साहिब सिख धर्म और परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह पवित्र तीर्थ समुद्र तल से 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर सात बर्फ से ढके पर्वत शिखरों और निर्मल हिमानी झील के बीच स्थित है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यात्रा के सफल संचालन में सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों, सेना, सेवादारों और देशभर से पहुंची संगत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष की यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो रही है।
अब यात्रा के समापन की तारीख नजदीक आने के साथ श्रद्धालुओं से निर्धारित समय से पहले हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौटने की अपील की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0