मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान हुआ हादसा, छात्रों को मामूली चोटें; पुलिस ने शुरू की जांच
मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान हुआ हादसा, छात्रों को मामूली चोटें; पुलिस ने शुरू की जांच
पंजाब के मानसा जिले में बरेटा के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुढलाडा-जाखल मार्ग पर डायलपुरा गांव के नजदीक एक स्कूल वैन की PRTC बस से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन चालक और कई छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। PRTC बस जाखल की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल बस के सामने आ गई। मोटरसाइकिल को बचाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद पीछे से आ रही स्कूल वैन बस से जा टकराई। स्कूल वैन में सवार छात्र बरेटा की ओर जा रहे थे।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रों और वैन चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, छात्रों को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित हैं, जबकि स्कूल वैन चालक को कई चोटें लगी हैं।
बरेटा थाना प्रभारी गणेश्वर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम सूचना मिलते ही डायलपुरा गांव के पास घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
वहीं, सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन की हालत पहले से खराब थी और इसके बावजूद उसका इस्तेमाल किया जा रहा था। यह भी दावा सामने आया है कि वैन के पास कमर्शियल रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही इन तथ्यों की स्थिति स्पष्ट करेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0