बहरीन की महिला के आरोपों के बाद कई और मामलों का दावा; रूप कौर ने आने वाले दिनों में नाम और कथित आचरण सामने रखने की कही बात
बहरीन की महिला के आरोपों के बाद कई और मामलों का दावा; रूप कौर ने आने वाले दिनों में नाम और कथित आचरण सामने रखने की कही बात
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपनी संयुक्त सचिव रूप कौर संधू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब रूप कौर ने दावा किया था कि एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े मामले की तरह कई अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं।
स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने रूप कौर के निष्कासन की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके खिलाफ बार-बार अनुशासनहीनता और कदाचार के आरोपों के चलते यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद रूप कौर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला लिया गया।
दरअसल, 19 सितंबर को रूप कौर ने बहरीन की एक महिला को कैमरे के सामने पेश किया था। इस दौरान उन्होंने तख्त केसगढ़ साहिब की सराय में हुई घटना से संबंधित अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोपों को दोहराया था।
इसके बाद सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रूप कौर ने दावा किया कि बहरीन की महिला द्वारा लगाए गए आरोप सार्वजनिक होने के बाद कई अन्य महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और अपने अनुभव साझा किए। रूप कौर के मुताबिक, इन महिलाओं ने पंजाब और विदेशों में धार्मिक तथा राजनीतिक क्षेत्रों में पहचान रखने वाले कई लोगों के नाम बताए हैं। हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया।
रूप कौर ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में वह ऐसे लोगों के नाम और उनके कथित आचरण को सार्वजनिक करेंगी। उन्होंने कहा कि वह ठोस साक्ष्य अकाल तख्त के समक्ष पेश कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगी। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई और कहा कि यदि वह सुरक्षित रहीं तो प्रस्तावित खुलासों को आगे भी जारी रखेंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0