अरदास के बाद सेवा का शुभारंभ, गुरुद्वारा गुरु के महल में भी मरम्मत और रंग-रोगन का काम शुरू
अरदास के बाद सेवा का शुभारंभ, गुरुद्वारा गुरु के महल में भी मरम्मत और रंग-रोगन का काम शुरू
श्री दरबार साहिब परिसर में शनिवार को अरदास के बाद रंग-रोगन की सेवा का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश स्थान गुरुद्वारा गुरु के महल में भी मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य शुरू हो गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और उनकी सुंदरता को बनाए रखने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है।
सेवा का आरंभ श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह ने किया। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब पूरी मानवता के लिए साझा आध्यात्मिक केंद्र है, जहां देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि श्री दरबार साहिब परिसर में रंग-रोगन की सेवा एसजीपीसी की ओर से सेवादार इकबाल सिंह मुंबई वालों के सहयोग से करवाई जा रही है। इस सेवा में सहयोग देने वाले सेवादार परिवार को सिरोपे देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं, गुरुद्वारा गुरु के महल में मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य बाबा सतनाम सिंह कारसेवा किला आनंदगढ़ साहिब वालों को सौंपा गया है। यहां जरूरत के अनुसार पहले मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा और इसके बाद रंग-रोगन कराया जाएगा।
एसजीपीसी ने कहा कि धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण उसकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। इन सेवाओं का उद्देश्य पवित्र स्थलों की सुंदरता, मजबूती और पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए इनका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व लंबे समय तक कायम रहे।
एसजीपीसी के अनुसार, ऐसे संरक्षण कार्यों के माध्यम से इन धार्मिक धरोहरों को आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। सेवा के शुभारंभ के दौरान एसजीपीसी के अधिकारी, सदस्य और प्रबंधक भी मौजूद रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0