गोराया फ्लाईओवर पर पीछे से टिप्पर से भिड़ा ट्रक, केबिन में फंसा चालक; बाल-बाल टला बड़ा हादसा
गोराया फ्लाईओवर पर पीछे से टिप्पर से भिड़ा ट्रक, केबिन में फंसा चालक; बाल-बाल टला बड़ा हादसा
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया मेन चौक के फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। CNG सिलेंडरों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक रेत से लदे टिप्पर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया और चालक उसके अंदर फंस गया।
जानकारी के अनुसार, CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक ने आगे चल रहे रेत के टिप्पर को पीछे से टक्कर मारी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग नहीं लगी। अगर सिलेंडरों में आग या विस्फोट हो जाता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी और आसपास बड़े नुकसान की आशंका थी।
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट करेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0