26 और 27 सितंबर को कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, तापमान सामान्य से ऊपर
26 और 27 सितंबर को कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, तापमान सामान्य से ऊपर
पंजाब में फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है और इसके बाद अगले दो दिनों तक भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।
बठिंडा में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोपड़ में 36 डिग्री, मोहाली में 35.7 डिग्री, पटियाला में 35.4 डिग्री, जबकि लुधियाना और पठानकोट में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, जबकि लुधियाना में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में संभावित बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0