सेक्टर-22 में तड़के वारदात से मचा हड़कंप, छत से देसी पिस्तौल बरामद; पुलिस को पारिवारिक विवाद का शक
सेक्टर-22 में तड़के वारदात से मचा हड़कंप, छत से देसी पिस्तौल बरामद; पुलिस को पारिवारिक विवाद का शक
चंडीगढ़ के सेक्टर-22-ए में शुक्रवार तड़के घर में सो रहे एक पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नितिन कुमार के रूप में हुई है, जो सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। वारदात के समय उनकी पत्नी और बेटा भी घर में मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:50 बजे सेक्टर-22 पुलिस चौकी को घटना की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मकान की छत से एक देसी पिस्तौल बरामद की है।
नितिन कुमार के शव को कब्जे में लेकर सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (GMSH), सेक्टर-16 की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे अरमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरमान का नाम इससे पहले भी एक आपराधिक मामले में सामने आ चुका है। इसी साल 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात कथित तौर पर उसकी थार एसयूवी की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार की घटना के समय वह कथित तौर पर उस मामले में जमानत पर बाहर था।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वारदात के कारणों के साथ-साथ घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। फोरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में हत्या की वजह और अन्य तथ्यों का खुलासा जांच आगे बढ़ने के बाद होने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0