पुलिस ने स्कूल खाली करवाकर पूरे परिसर की ली तलाशी, जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक
पुलिस ने स्कूल खाली करवाकर पूरे परिसर की ली तलाशी, जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक
फिरोजपुर शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल की प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूल पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी।
स्कूल प्रिंसिपल राजेश मेहता ने बताया कि उन्हें ईमेल के माध्यम से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से मैदान में बैठाया और कक्षाओं, कमरों समेत पूरे परिसर की गहन जांच की।
पुलिस टीमों ने तलाशी अभियान के दौरान स्कूल के हर हिस्से की जांच की, लेकिन कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य हो गई और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहीं।
डीएसपी ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें गठित कर स्कूल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सभी जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। प्रारंभिक जांच में मामला शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत हो रहा है और पुलिस ईमेल के स्रोत समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0