पंजाब पहली बार करेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी, जालंधर में लीग मैच और मोहाली में होंगे सेमीफाइनल-फाइनल
पंजाब पहली बार करेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी, जालंधर में लीग मैच और मोहाली में होंगे सेमीफाइनल-फाइनल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया। पंजाब सरकार पहली बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रही है। मुख्यमंत्री मान ने इसे पंजाब के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि राज्य को पहली बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिल रहा है।
27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी मोहाली करेगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत एशिया की छह प्रमुख हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 1 नवंबर को पंजाब दिवस के मौके पर खेला जाएगा। जालंधर में शाम 7 बजे भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच होने वाले इस महामुकाबले को लेकर हॉकी प्रशंसकों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और पंजाब में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में टूर्नामेंट के सभी मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचें और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। पंजाब में होने वाला यह टूर्नामेंट राज्य के हॉकी प्रेमियों के लिए खास मौका होने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का भी बड़ा अवसर माना जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0