दुकान के अंदर ग्राहकों के पास जा गिरी संदिग्ध चीज, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; घटना से पहले ठेके के बाहर महिला के वीडियो बनाने की भी जांच
दुकान के अंदर ग्राहकों के पास जा गिरी संदिग्ध चीज, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; घटना से पहले ठेके के बाहर महिला के वीडियो बनाने की भी जांच
चंडीगढ़ में शराब के एक ठेके पर जोरदार धमाके की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक्टिवा सवार दो युवकों ने ठेके के अंदर बमनुमा दिखाई देने वाली एक संदिग्ध वस्तु फेंकी, जिसके बाद तेज धमाका हुआ। पूरी घटना ठेके के बाहर और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक्टिवा पर सवार होकर ठेके के पास पहुंचे और दुकान के अंदर एक वस्तु फेंकी। यह वस्तु वहां मौजूद ग्राहकों के पैरों के पास जाकर गिरी। कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हो गया, जिससे ठेके के अंदर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में यह वस्तु 'सुतली बम' जैसी दिखाई देने की बात सामने आई है।
वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना 14 सितंबर की शाम करीब 6:47 से 6:50 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
जांच के दौरान एक और बात सामने आई है। घटना से करीब पांच दिन पहले एक महिला ठेके के बाहर वीडियो बनाती हुई दिखाई दी थी। पुलिस अब इस महिला की भी तलाश कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह वहां वीडियो क्यों बना रही थी और क्या उसका इस घटना से कोई संबंध है।
ठेका मालिक ने पुलिस से महिला की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। उसका कहना है कि कहीं महिला घटना से पहले ठेके की रेकी करने तो नहीं आई थी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और सामने आए अन्य सुरागों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0