रिजेक्शन, जुनून और सहमति के उलझे सवालों पर आधारित फिल्म, 2 अक्टूबर से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
रिजेक्शन, जुनून और सहमति के उलझे सवालों पर आधारित फिल्म, 2 अक्टूबर से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज की आगामी फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा निर्मित यह ड्रामा फिल्म रिश्तों, रिजेक्शन और उसके बाद पैदा होने वाली जटिल परिस्थितियों के कई अनसुलझे पहलुओं को सामने लाती है।
करीब दो मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में मृणाल ठाकुर को पूजा के किरदार में दिखाया गया है। कहानी उस समय नया मोड़ लेती है, जब पूजा अपने एक करीबी दोस्त के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा देती है और इसके बाद वह आत्महत्या कर लेता है। घटना के बाद हालात इस तरह बदलते हैं कि कई सवालों और आरोपों के बीच पूजा खुद कटघरे में खड़ी नजर आती है।
ट्रेलर में कहानी के जरिए रिजेक्शन, जुनून, सहमति और घटना के पीछे छिपी वास्तविकता जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। फिल्म सीधे जवाब देने के बजाय घटनाओं, बयानों और उनके पीछे छिपे मकसद के जरिए दर्शकों को सच्चाई तक पहुंचने के लिए मजबूर करती नजर आती है।
हुमा कुरैशी फिल्म में वकील सना की भूमिका निभा रही हैं। उनका किरदार पूजा के साथ हुई घटनाओं की अलग-अलग कड़ियों को जोड़ने और सामने आए दावों के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश करता है। अलग-अलग बयानों और घटनाओं के बीच सना की जांच फिल्म में रहस्य और सस्पेंस को बढ़ाती है।
‘पूजा मेरी जान’ का ऐलान साल 2022 में किया गया था, लेकिन फिल्म करीब चार साल बाद दर्शकों के सामने आ रही है। नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चैतन्य वियास, विक्रम चौहान और राजेश जैस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0