ऊना जिले के लिए नाबार्ड के तहत 40 करोड़ रुपये लागत की 4 नई सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को ऊना में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ये सड़कें गगरेट, हरोली, श्री चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में बनाई जाएंगी।
'पूर्व भाजपा सरकार पांच साल तक डबल इंजन सरकार होने का दम्भ भरती रही, लेकिन इन तमाम दावों के विपरीत उसने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतार दी। ' यह कहना है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का। शनिवार को उन्होंने ऊना ज़िला के दौलतपुर चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।