अमेरिका की ओर से डिपोर्ट किए युवाओं पर बोले अनिल विज
अमेरिका की ओर से डिपोर्ट किए युवाओं पर बोले अनिल विज
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका द्वारा हरियाणा के 50 युवाओं को बेड़ियां पहनाकर डिपोर्ट किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो युवा “डंकी रूट” के माध्यम से अमेरिका गए थे, वे वैध प्रक्रिया से नहीं गए थे।
उन्होंने कहा कि जो एजेंट इन युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार ने नीति तैयार की है।इसके अलावा, उन्होंने कहा कि “बिहार में एनडीए बहुत अच्छे अंतर से विजयी होगी और वहां भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”
मंत्री विज ने कहा, “यदि युवाओं को डिपोर्ट किया जा रहा है, तो यह प्रक्रिया मानवीयता के साथ होनी चाहिए। चाहे वे जैसे भी गए हों, वे इंसान हैं और उनके मानवाधिकार हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य उन युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकना है। विज आज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे
अनिल विज ने एसआईआर को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि “यदि चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड दुरुस्त कर रहा है, तो यह अच्छी बात है। अगर कुछ लोग ऐसे स्थानों पर दर्ज हैं, जहां उन्हें नहीं होना चाहिए, तो चुनाव आयोग का यह कदम लोकतांत्रिक दृष्टि से सराहनीय है।”
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आने पर वक्फ बिल को “कूड़ेदान में फेंक देंगे”, मंत्री विज ने कहा कि “तेजस्वी यादव को अपनी हैसियत का अंदाजा नहीं है। संसद का जो कानून होता है, उसे कोई विधानसभा निरस्त नहीं कर सकती। यह कहना कि ‘संसद से पारित कानून को गड्ढे में फेंक दूंगा’, संसद का अपमान है।”
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0