हरियाणा सरकार ने विधायक राम कुमार कश्यप को विधानसभा सदन के लिए सरकारी व्हीप नियुक्त किया है।
हरियाणा सरकार ने विधायक राम कुमार कश्यप को विधानसभा सदन के लिए सरकारी व्हीप नियुक्त किया है।
मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी की गया परिपत्र
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा सरकार ने विधायक राम कुमार कश्यप को विधानसभा सदन के लिए सरकारी व्हीप नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा इस संबंध में 5 नवंबर 2024 को पत्र लिखा था जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव की राजनैतिक एवं संसदीय कार्य मामले विभाग की (राजनैतिक शाखा द्वारा) आज इस आशय का आवश्यक परिपत्र जारी किया है।
परिपत्र राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं मंडलायुक्तों, बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों सभी उपायुक्तों व उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को प्रेषित किया गया है। हरियाणा विधानसभा के नियमों व प्रावधानों के अनुसार विधानसभा द्वारा राज्य मुख्य व्हीप को एक निजी सचिव, एक सहायक, दो चालक तथा दो सेवादार की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0