बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के लिए नायब सैनी की मांग की जा रही है। सैनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शनिवार को दिल्ली के 9 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं व रोड शो रखे गए।
बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के लिए नायब सैनी की मांग की जा रही है। सैनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शनिवार को दिल्ली के 9 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं व रोड शो रखे गए।
शनिवार को दिल्ली विस के 9 क्षेत्रों में सैनी ने किया जनसभाओं को संबोधित और रोड शो में हुए शामिल
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के झूठ की पोल खोलने के बाद दिल्ली में बेहद लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के लिए नायब सैनी की मांग की जा रही है। सैनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शनिवार को दिल्ली के 9 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं व रोड शो रखे गए।
सैनी ने शनिवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी सतीश जैन के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा से पहले सिविल लाइन एरिया में वर्ष 2025-26 के आम बजट के प्रसारण को देखने के साथ की। उन्होंने पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजटीय संबोधन सुना। इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चांदनी चौक के प्रसिद्ध पकवानों का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को भी संबोधित किया और दिल्ली के विकास के लिए बीजेपी क्यों जरूरी है यह मूलमंत्र भी कार्यकर्ताओं को समझाया।
मुख्यमंत्री शनिवार को निर्धारित शेड्यूल से अलग भी वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी पूनम शर्मा के समर्थन में रोड शो के लिए पहुंचे। पूनम शर्मा के समर्थन में गडरिया समाज द्वारा अशोक विहार की सिंध धर्मशाला में एक जनसभा भी रखी गई थी। इस जनसभा के लिए मुख्यमंत्री को बैलगाड़ी से जलूस की शकल में लाया गया। मुख्यमंत्री अपने साथ यमुना के पवित्र जल का कलश भी लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए गडरिया समाज ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने की भी घोषणा की।
सैनी ने अपने संबोधन में पिछले दस सालों के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं को लेकर सीधा हमला किया। अपनी विफलताओं और कुप्रबंधन को छिपाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर मिलाने का झूठा प्रचार कर हरियाणा और दिल्ली के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यमुना उनके लिए केवल पानी का स्रोत नहीं बल्कि आस्था का विषय है। वे स्वयं यमुना का जल पीकर आए है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ की पोल भी खोली है।
ना
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0