वानखेड़े में भव्य आगाज़, रोहित–जय शाह की मौजूदगी में उतरी टीम इंडिया
वानखेड़े में भव्य आगाज़, रोहित–जय शाह की मौजूदगी में उतरी टीम इंडिया
ख़बर ख़ास, खेल :
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका (USA) के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी।
टॉस से पहले वर्ल्ड कप का माहौल और भी खास बन गया, जब ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद 2024 में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा और ICC चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी के साथ स्टेडियम पहुंचे। जैसे ही ट्रॉफी वानखेड़े में नजर आई, पूरा स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस मुकाबले में इतिहास रचने के इरादे से उतरा है। अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कोई भी टीम अपना खिताब डिफेंड नहीं कर सकी है, ऐसे में टीम इंडिया के सामने एक बड़ी चुनौती है। हालांकि मौजूदा टीम का संतुलन और आत्मविश्वास देखकर फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।
भारतीय टीम में कुछ अहम बदलाव देखने को मिले। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। सूर्यकुमार यादव इस मैच में टीम की कमान संभाल रहे हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह पर रन बनाने का दारोमदार रहेगा। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल टीम को मजबूती देते नजर आएंगे, जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर होगी।
वहीं USA की टीम भी आत्मविश्वास से भरी हुई दिख रही है। कप्तान मोनांक पटेल के नेतृत्व में टीम में अली खान और सौरभ नेत्रवलकर जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं, जो भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने की कोशिश करेंगे।
कुल मिलाकर, वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में फैंस को हाई-वोल्टेज क्रिकेट और रोमांचक पल देखने की पूरी उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0