सचिन ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को बताया ‘इनक्रेडिबल’, विराट कोहली बोले—अहमदाबाद में भारत ने रचा अद्भुत इतिहास
सचिन ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को बताया ‘इनक्रेडिबल’, विराट कोहली बोले—अहमदाबाद में भारत ने रचा अद्भुत इतिहास
ख़बर ख़ास, खेल :
भारत की ऐतिहासिक टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत ने न सिर्फ करोड़ों भारतीयों को खुशी से झूमने पर मजबूर किया, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम को बधाई दी।
पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni भी इस ऐतिहासिक जीत के बाद खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए। धोनी ने इंस्टाग्राम पर चैंपियन टीम की एक तस्वीर साझा की और बेहद दिलचस्प अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है।” उनका यह संदेश टीम इंडिया के मुख्य कोच Gautam Gambhir के लिए था, जिसने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar भी पूरे मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी एक्टिव नजर आए। मैच खत्म होने के बाद सचिन ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और लिखा कि टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसे “इनक्रेडिबल वर्क” बताते हुए खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की सराहना की।
वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने भी इस जीत को खास बताया। कोहली ने कहा कि अहमदाबाद में भारत ने एक अद्भुत जीत हासिल की है और यह पल हर भारतीय क्रिकेट फैन के लिए गर्व का क्षण है। उनके मुताबिक यह जीत टीम की मेहनत, एकजुटता और बेहतरीन रणनीति का नतीजा है।
फाइनल मुकाबले में भारत ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को पूरी तरह दबाव में रखते हुए 96 रन की बड़ी जीत दिलाई।
इस जीत के साथ भारत ने महज तीन साल के अंदर तीसरा ICC खिताब अपने नाम कर लिया है। खास बात यह भी है कि टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार जीतकर इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार पल बन गई है, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0