पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे समृद्ध है। यहां के संत महात्माओं ने अपने जप व तप की बदौलत समाज को नई दिशा देने का काम किया है।
पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे समृद्ध है। यहां के संत महात्माओं ने अपने जप व तप की बदौलत समाज को नई दिशा देने का काम किया है।
सहकारिता, पर्यटन व जेल मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने पंडित जानकीदास की स्मृति में आयोजित संत वाणी पाठ कार्यक्रम में की शिरकत
खबर खास, चंंडीगढ़ :
प्रदेश के सहकारिता, पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे समृद्ध है। यहां के संत महात्माओं ने अपने जप व तप की बदौलत समाज को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने न केवल सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, बल्कि विश्व को मानवता और प्रेम का पाठ भी पढ़ाया है। सहकारिता मंत्री रविवार को झज्जर स्थित आदर्श नगर में अपने दादा संत पंडित जानकी दास की स्मृति में आयोजित संत गरीबदास की अमृतमयी वाणी अखंड पाठ में मौजूद रहे।
सहकारिता मंत्री ने अपनी माता बिमला देवी सहित समस्त परिवारजनों के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में सेवाभाव का खास महत्व है। सेवाभाव व्यक्ति को समर्पण का भाव सिखाता है। इससे इंसान के अंदर अहंकार का भाव उत्पन्न नहीं होता है। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं का आर्शीवाद निरंतर लोगों को मिलते रहना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग 120 साल से उनके परदादा, दादा और पिता के समय से ही गुरु गरीबदास अमृतवाणी पाठ की परंपरा चली आ रही है। हर वर्ष 10 नवंबर से 12 नवंबर की सुबह तक निरंतर पाठ का आयोजन होता है। उनका प्रयास है कि इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दूरदराज से संत महात्मा व सत्संगी आते हैं। ऐसे आयोजनों में श्रद्धालु संतों का आशीर्वाद लेते हैं। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वह अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलते हुए सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि साधु संतों का आशीर्वाद निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने अपने दादा संत शिरोमणि जानकी दास व पिता सतगुरु दास को नमन किया।
डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि संत गरीब दास किसी विशेष जाति या समुदाय के नहीं बल्कि पूरे समाज के थे। उन्होंने सदैव मानवता की भलाई के लिए कार्य किया। गरीबदास जी महाराज ने जीव कल्याण के लिए अपने मुखारविंद से अमृतमयी वाणी की रचना की थी। जिसके श्रवण मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले वाणी पाठ के दौरान संत महात्माओं के प्रवचन भी होंगे । उन्होंने सत्संग प्रेमियों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में संतों के विचारों एवं संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लें ताकि समाज में समानता, प्रेम एवं भाईचारे की भावना प्रबल हो। अखंड पाठ के अवसर पर स्वामी कमल सागर ने अपनी मधुर आवाज में पाठ कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध किया।
छत्तीस बिरादरी के आर्शीवाद से तीसरी बार बनी सरकार
कार्यक्रम उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है । उनका प्रयास है कि पर्यटन को और ज्यादा ऊंचाई पर लेकर जाएं।। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों को गति दी जाएगी। छत्तीस बिरादरी ने हरियाणा में भाजपा को वोट देकर पीएम श्री नरेंद्र मोदी व सीएम श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार को जन आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार सरकार बनी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0