सैनी ने आशा व्यक्त की है कि नवीन पूनिया कोच के रूप में भारतीय महिला टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे और टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगी।
सैनी ने आशा व्यक्त की है कि नवीन पूनिया कोच के रूप में भारतीय महिला टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे और टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री नवीन पूनिया को भारतीय महिला हैंडबाल टीम का कोच बनने पर बधाई एवं शुभकमानाएं दी हैं।
नवीन पूनिया एक बहुप्रतिभा के धनी हैं। सेना में रहते हुए भी उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा व हमारी लोक संस्कृति बढ़ावा देने में अहम योगदान दिया है।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में सैनी ने आशा व्यक्त की है कि नवीन पूनिया कोच के रूप में भारतीय महिला टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे और टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगी। नवीन पूनिया भारतीय हैंडबाल टीम के उपकप्तान भी रहे हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय़ टीम को पदक जीतवाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।उन्होंने कहा कि नवीन पूनिया इससे पहले भी नशा मुक्त हरियाणा अभियान चलाने में अपने गानों के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर चुके हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0