मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुनानगर के प्रतापनगर बस स्टैंड पर वीरवार को हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने दुर्घटना में घायल छात्राओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य परिवहन यमुनानगर की बस संख्या HR58 GV 6578 पौंटा साहिब से दिल्ली जाते हुए आज सुबह प्रतापनगर बस स्टैंड पर हादसाग्रस्त हो गई। चलती बस में चढ़ने का प्रयास कर रही कुछ छात्राएं नीचे गिर गईं, जिनमें से पांच छात्राएं घायल हो गई तथा एक छात्रा की उपचार के दौरान पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मृतक छात्रा के परिजनों को 2 लाख 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि स्वीकृत की है। साथ ही, अन्य पाँच घायल छात्राओं के लिए 50-50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि, नि:शुल्क उपचार तथा चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति भी दी है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन की सभी बसें बीमाकृत हैं, जिससे यात्रियों को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में बीमा सुरक्षा कवरेज का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीमा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जाए।
सैनी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा जिला प्रशासन मामले पर लगातार निगरानी रखे। उन्होंने अपील की कि छात्र–छात्राएं तथा आम नागरिक यात्रा के दौरान पूर्ण सावधानी बरतें और चलती बस में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0