रक्षामंत्री प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

खबर खास, चंडीगढ़ :
देश के यशस्वी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
रक्षामंत्री प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री तथा ऊर्जा मंत्री भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0