उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मॉडल टाउन क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन द्वारा बताए गए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने मॉडल टाउन को गुरुग्राम का सबसे हरियाली वाला सेक्टर बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी के सामूहिक प्रयासों से एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित गुरुग्राम का निर्माण संभव है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बन सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0