बिल्ली हाल नाम के आईडी से भेजे गए मेल में लिखा-निशाने पर डेरा बल्लां
बिल्ली हाल नाम के आईडी से भेजे गए मेल में लिखा-निशाने पर डेरा बल्लां
खबर खास, चंडीगढ़ :
पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले जालंधर के चार स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस के मुताबिक सबसे पहले पुलिस ने कहा कि पहले कैंब्रिज स्कूल को धमकी मिली थी। अब तीन और स्कूल- पठानकोट चौक के पास स्थित केएमवी संस्कृति स्कूल, ब्रिटिश ओलिवा स्कूल और सीजेएस पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। हालांकि जांच के इस दौरान कुछ नहीं मिला है। खास बात यह है कि आज गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा के चलते जालंधर के स्कूलों की छुट्टी है।
वहीं, कैंब्रिज स्कूल को भेजे गए ईमेल में लिखा गया है कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिल्ली हाल’ के नाम से भेजा गया। अंदर लिखा- आज 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। लिखा कि हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। खालिस्तानियों का बाबा निरंजन दास के साथ कोई गिला-शिकवा नहीं है। मसला मोदी का है। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है? बदला बदला बदला। निशाने पर डेरा बल्लां।
उधर, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर होगा। इसकी घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान करेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा के चलते पुलिस ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया। पीएम का जालंधर के डेरा बल्लां में करीबन 40 मिनट रूकने का कार्यक्रम हैं। इसके अलावा पीएम 10 मिनट तक डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे।
पीएम के दौरे से पहले डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। डीजीपी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से पहले शुक्रवार दोपहर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में कड़ी निगरानी, रूट की सुरक्षा जांच और भीड़ प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उधर, पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात हो गए हैं। आदमपुर से लेकर डेरा बल्लां तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होगी।
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 30 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक जिला जालंधर को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। आदेशों के अनुसार जिला जालंधर की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार का सिविल रिमोट, पायलट एयर क्राफ्ट सिस्टम, ड्रोन और हेलिकॉप्टर उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0