कहा, जनकल्याण एवं गरीब उत्थान की नीतियों की बदौलत प्रदेश की जनता का मिला तीसरी बार समर्थन कैबिनेट मंत्री ने गांव फुलियां कलां में 3 दर्जन मांगों को किया मंजूर, मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली का दिया न्यौता
कहा, जनकल्याण एवं गरीब उत्थान की नीतियों की बदौलत प्रदेश की जनता का मिला तीसरी बार समर्थन कैबिनेट मंत्री ने गांव फुलियां कलां में 3 दर्जन मांगों को किया मंजूर, मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली का दिया न्यौता
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन-कल्याण के लिए निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चला रखी हैं, जिससे हर वर्ग को फायदा हो।
प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज, और किसानों को एमएसपी पर फसल की खरीदी के बाद 24 घंटे में भुगतान जैसी अभूतपूर्व सुविधाएं दी जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव फुलियां कला में धन्यवादी दौरे के दौरान आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने पंचायती राज के अंतर्गत 27 लाख 43 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गांवों और शहरों का समग्र विकास और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए जनकल्याण एवं गरीब उत्थान के निर्णयों का ही नतीजा है कि देश व प्रदेश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर विश्वास जताया है। जनसभा में ग्रामीणों की मांगों को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने फुलियां कला गांव के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की है।
उन्होंने कहा मिडिल स्कूल में बच्चों के लिए शेड का निर्माण कराया जाएगा। गांव में एक मॉडर्न स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, इसके अलावा महिलाओं के लिए एक भव्य सांस्कृतिक महिला चौपाल का निर्माण भी होगा, जिससे सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। जनरल चौपाल का निर्माण, एससी चौपाल में दो कमरों का निर्माण तथा बीसी चौपाल की मुरम्मत कराई जाएगी। गांव की फिरनी को पक्का किया जाएगा और साथ ही अन्य गलियों व खेतों के रास्तों को भी पक्का करवाया जाएगा। इस प्रकार कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत द्वारा रखी करीब 3 दर्जन मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया और विभागीय अधिकारियों को सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए 17 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नरवाना विकास रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री ने जनता के प्रति विपक्ष के उदासीन रवैये पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी नेता सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं, उन्हें जनहित से कोई सरोकार नहीं। आमजन अब उनकी चालों को अच्छी तरह से समझ चुका है और उन्हें पूर्ण रूप से नकार चुका है। राजनीतिक जमीन खिसकती देख विपक्षी नेता आए दिन अखबारों में बने रहने के लिए ऊलजलूल बयानबाजी करते रहते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0