हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
राणा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक कुशल अर्थशास्त्री थे बल्कि एक दूरदर्शी राजनेता और भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी थे।
कृषि मंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने लंबे और समर्पित सार्वजनिक जीवन में हमेशा गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए आवाज उठाई। उनके नेतृत्व ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का सम्मान और प्रशंसा अर्जित की। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की विरासत आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में प्रेरित करती रहेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0