प्रदेश में अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर चुके यह प्रतिष्ठित लोग सामाजिक सेवा, कला, कृषि, खेल, पत्रकारिता और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हैं।
प्रदेश में अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर चुके यह प्रतिष्ठित लोग सामाजिक सेवा, कला, कृषि, खेल, पत्रकारिता और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के लिए मिलने वाले पद्म पुरस्कारों की सिफारिश के लिए 13 नाम भेजे गए हैं। प्रदेश में अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर चुके यह प्रतिष्ठित लोग सामाजिक सेवा, कला, कृषि, खेल, पत्रकारिता और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि इन लोगों का योगदान न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश के लिए उदाहरण है। इनमें सबसे चर्चित चेहरे 114 साल के दिवंगत मैराथन रनर फौजा सिंह और बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा पंजाबी गायक बब्बू मान, कारोबारी जवाहर लाल ओसवाल, समाज सेवक नरिंदर सिंह, कढ़ाई का काम करने वाले अरुण कुमार, किसान भजन सिंह शेरगिल, समाज सेवक कार सेवक भूरीवाल बाबा कश्मीर सिंह, भाई गुरइकबाल सिंह, जतिंदर पन्नू डॉ. हरिमंदर सिंह सिद्धू, बीरिंदर सिंह मस्ती और संत बाबा सुखा सिंह शामिल हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0