पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह का बीते रोज गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता उनके आवा पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सोनिया, खड़गे और राहुल गांधी भी पहुंचे उनके घर
खबर खास, नई दिल्ली :
पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह का बीते रोज गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता उनके आवा पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। जानकारी के मुताबिक, पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार कल होगा। उनकी बेटियां आज शाम तक अमेरिका से भारत आ जाएंगी। अंतिम संस्कार किस जगह होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि वे सामान्य परिवार से थे और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। वे विख्यात अर्थशास्त्री थे। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दें।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की तरफ से मनमोहन सिंह के परिवार को इस मुश्किल घड़ी में संबल प्रदान करता हूं। मनमोहन सिंह साहब विभाजन के वक्त रिफ्यूजी थे। ईमानदारी और मेहनत से वे तरक्की करते गए। 2004 में वे प्रधानमंत्री बने। वे पहले पीएम थे, जिन्होंने अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को ऊपर उठाने का काम किया।
मनमोहन भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिक निर्माता थे-कोविंद
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मनमोहन सिंह का जाना महान देश और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से क्षति है। मैं उनको बरसों से जानता था। राष्ट्रपति भवन में मेरी उनसे मुलाकात होती थी। वे सौम्यता के प्रतीक थे। वे इंडियन इकोनॉमी के आधुनिक निर्माता थे।
देशवासियों की तरफ से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर दल के व्यक्ति से संपर्क रखा, सहज उपलब्ध रहे। यहां दिल्ली आने के बाद भी मेरी उनसे बात मुलाकात होती थी। मुझे उनसे हुईं मुलाकातें और चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी। इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। सभी देशवासियों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से घिरे देश को एक नई अर्थव्यवस्था के मार्ग पर प्रशस्त किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जनता के प्रति देश के विकास के प्रति उनका कमिटमेंट उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन, उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। उनकी विनम्रता सौम्यता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी।
Comments 0