कहा, हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की एक मॉडल शामिल जिसने चुनाव में 10 बूथों पर 22 बार किया मतदान! हरियाणा विस चुनाव 2024 में 25 लाख वोट हुए चोरी, लगाया आरोप कहा, सीएम सैनी ने मतदान से दो दिन पहले ही दी बाइट में किया था व्यवस्था का जिक्र
कहा, हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की एक मॉडल शामिल जिसने चुनाव में 10 बूथों पर 22 बार किया मतदान! हरियाणा विस चुनाव 2024 में 25 लाख वोट हुए चोरी, लगाया आरोप कहा, सीएम सैनी ने मतदान से दो दिन पहले ही दी बाइट में किया था व्यवस्था का जिक्र
खबर खास, नई दिल्ली:
बिहार चुनाव के पहले फेस से एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने फिर से वोट चोरी का 'बड़ा बम' फोड़ा है। यहां जारी एक पत्रकारवार्ता में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि प्रदेश में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को कत्ल किया जा सके।
प्रेस वार्ता की शुरूआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं गुरुनानक जी को याद करते हुए आज की शुरुआत कर रहा हूं। उन्होंने हमेशा सत्य का रास्ता दिखाया है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि एच फाइल्स सामने है यह उसके बारे में कि पूरे देश में चोरी का माहौल है। देश में और स्टेट में हर जगह यह हो रहा है।
उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। इससे पहले राहुल ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया। राहुल ने कहा कि चुनाव के दो दिन बाद सीएम ने एक बाइट दी, जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। अब ये व्यवस्था क्या है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।
राहुल ने जो वीडियो चलाया उसमें नायाब सैनी कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैंने शुरू से यह कहा है कि भाजपा एकतरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए।' राहुल ने उनकी बाइट पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वो व्यवस्था क्या है? उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था वोट चोरी की है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।
राहुल ने ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है। राहुल ने दावा किया कि मॉडल ने 22 बार वोट डाला। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया।
प्रेस वार्ता के दौरान राहुल ने बिहार के जमुई से पांच लोगों को मंच पर बुलाया। उन्होंने बारी-बारी से बताया कि उनका वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। दावा किया कि उनके गांव से करीब 300 लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। एक वोटर ने राहुल से अपील की वह कुछ समाधान निकालें ताकि अगले चुनाव में उनके साथ ऐसा न हो।
वोटर लिस्ट में एक महिला की फोटो 223 बार नजर आई राहुल ने कहा, "कुछ की उम्र उनकी फोटो से अलग है। दो पोलिंग बूथ के वोटर लिस्ट में एक महिला की फोटो 223 बार नजर आती है। चुनाव आयोग को बताना पड़ेगा कि यह महिला इतनी बार क्यों आई।"
बाद में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए। पत्रकार ने सवाल पूछा कि आपने हरियाणा चुनाव पर जो आरोप लगाए हैं क्या उसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे? वहीं बिहार में क्या आपने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश दिए ताकि हरियाणा जैसा न हो? इस पर राहुल ने कहा कि एक बात समझनी होगी अगर वोटर लिस्ट करेप्टेड है और हमें आखिरी मोमेंट में दी जा रही है तो हमारी ट्रेनिंग से कुछ नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा है वे हमारी प्रेजेंटेशन भी देखते होंगे। हमने कुछ नहीं छिपाया। अब कार्रवाई क्या करनी है यह उनका कॉल है, हमारा नहीं।
वहीं, उनसे पूछा गया कि आपने कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया। अब चुनाव आयोग हर राज्य में SIR करने जा रही है। क्या विपक्ष एक साथ होकर इसके खिलाफ मार्च निकालेगा और कोर्ट जाएगा? राहुल ने जवाब दिया कि हमारा सवाल वोटर से जुड़ा है, वोटिंग उसका हक है जो काटा जा रहा है। हमें अन्य कई राज्यों में यह शक है। हमने सबूत जुटाए और सबके सामने रखा। मैं बस एक भारतीय नागरिक का फर्ज निभा रहा हूं। हम विपक्ष के साथियों के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं।
राहुल से जब पूछा गया कि केरल, पश्विम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, वहां वोट चोरी रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए? तो उन्होंने कहा कि देखिए बूथ कार्यकर्ता पहले से कुछ नहीं कर सकता। हमें सेंट्रलाइज वोटर लिस्ट नहीं मिलती। न आप वीडियोग्राफी हमें दिखाते। जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपने बिहार में SIR की बात की, वोटर लिस्ट से कई नाम कटे। क्या इससे इलेक्शन रिजल्ट में फर्क पड़ेगा? तो उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में 22 हजार से चुनाव हारे, 25 लाख फर्जी वोटर थे। हर 8 में एक फेक है। तो कुछ तो अंतर आएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से बोला झूठ
राहुल ने कहा कि दालचंद यूपी में भी वोटर हैं, हरियाणा में भी वोटर है। उनका पुत्र भी हरियाणा में भी वोटर है, यूपी में भी बीजेपी को वोट करता है। ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं, जिनका भाजपा से जुड़ाव है। मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह वोटर लिस्ट में है। राहुल ने कहा कि उन्होंने दावा किया कि मकान नंबर जीरो उन लोगों के सामने दर्ज कर दिया जाता है, जिनके पास घर नहीं होते। इस दौरान चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें घर विहीन लोगों के लिए वोटर लिस्ट में दर्ज पते को लेकर जानकारी दी जा रही थी। राहुल ने कहा कि हमने क्रॉस चेक किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से खुलेआम झूठ बोला।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0