हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गति से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नॉन स्टॉप रफ्तार से विकास कार्य किए जा रहे हैं तो निश्चित रूप से भारत देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गति से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नॉन स्टॉप रफ्तार से विकास कार्य किए जा रहे हैं तो निश्चित रूप से भारत देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।
मुख्यमंत्री ने लाडवा हल्का के नागरिकों की सुनी समस्याएं
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गति से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नॉन स्टॉप रफ्तार से विकास कार्य किए जा रहे हैं तो निश्चित रूप से भारत देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस देश में हर योजना को आम लोगों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को लाडवा में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यंत्री के समक्ष हल्का के लोगों ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित, जनस्वास्थ्य विभाग, खंड विकास एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ गांव और शहर में विकास कार्यों को करवाने से सम्बन्धित विषय रखे। मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता के साथ सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने शहर के नागरिकों द्वारा राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल को बीडीपीओ कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन में शिफ्ट करने की मांग पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए, अगर स्कूल के हिसाब से जगह ठीक पाई गई तो स्कूल को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों द्वारा पीने के गंदे पानी से सम्बन्धित शिकायत पर एसडीएम को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करके पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हल्का के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बाबैन से शाहबाद सडक़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता से सम्बन्धित रखी गई शिकायत पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सडक़ की गुणवत्ता को चैक किया जाए। अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विपक्षी नेता हमेशा अच्छे कार्यों का करते हैं विरोध
मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि वन नेशन वन इलैक्शन देश और नागरिकों के लिए एक सराहनीय निर्णय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि देश में एक साथ चुनाव हो ताकि चुनावों के दौरान होने वाले खर्चों और समय की बचत की जा सके। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा किए गए टवीट पर बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, ना नीति है और ना ही नेता है। इसलिए खाली बैठे विपक्ष के लोगों का काम केवल अच्छे कार्यों का विरोध करना मात्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक फैसला किया। इस फैसले के कारण आज जम्मू कश्मीर में तेजी के साथ विकास हो रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0