पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।
पंजाब के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से मांगा आशीर्वाद; प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए की अरदास
खबर खास, नंगल (रूपनगर) :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। इस पवित्र स्थान पर आने का उद्देश्य भी सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए परमात्मा का धन्यवाद करना है। भगवंत सिंह मान ने समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों को पूरा करने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास, शांति और आपसी भाईचारे को सुनिश्चित करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रदेश की तरक्की और जनता की खुशहाली के लिए अरदास की।
मुख्यमंत्री ने पूरे समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए परमात्मा से बल प्रदान करने की अरदास की। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान गुरु साहिबान द्वारा सिखाए गए समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के सिद्धांतों को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा, और यह प्रदेश सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी।
मुख्यमंत्री ने ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ पंजाब की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों के दर्शन करना उनके लिए हमेशा एक विशिष्ट अनुभव होता है, जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता के स्रोत हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0