हरियाणा की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। शिक्षा के बल पर ही हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। शिक्षा से ही देश व समाज की तरक्की होती है।
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। शिक्षा के बल पर ही हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। शिक्षा से ही देश व समाज की तरक्की होती है।
कहा, शिक्षा के बल पर हासिल किया जा सकता है बड़ा मुकाम
भिवानी के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना मेरा नैतिक दायित्व
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। शिक्षा के बल पर ही हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। शिक्षा से ही देश व समाज की तरक्की होती है। भारत युवाओं का देश है। पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में पूरे विश्व की नजर भारत की तरफ होती है। भारत के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसलिए युवाओं को संस्कार एवं गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
श्रुति चौधरी आज भिवानी में स्थानीय वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत उभरती हुई ताकत है। आने वाले समय में भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी ताकत होगा। भारत के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत करें। आज मेहनत करने वाले युवाओं के लिए हर तरफ दरवाजे खुले हैं। वे व्यापार, उद्योग, राजनीति, नौकर सहित किसी भी क्षेत्र में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी बंसीलाल हमारे ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भिवानी जिले के लोगों से स्व. चौधरी बंसीलाल व चौ. सुरेन्द्र सिंह का गहरा लगाव रहा है। श्रुति चौधरी ने कहा कि मैं आपकी बेटी हूँ, भिवानी के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना मेरा नैतिक दायित्व है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0