पर्यटकों को घुमाने में प्रयोग की जाने वाली यह गाड़ियां चार्जिंग के लिए लगाईं गईं थीं
पर्यटकों को घुमाने में प्रयोग की जाने वाली यह गाड़ियां चार्जिंग के लिए लगाईं गईं थीं
खबर खास, मोहाली :
मोहाली के मशहूर चिड़ियाघर छतबीड़ यानि महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क में पर्यटकों को घुमाने के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रानिक गाड़ियों में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से 20 गाड़ियां स्वाह हो गईं।
यह आगजनी इतनी जल्दी हुई कि इससे पहले चिड़ियाघर के कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग ने धमाके के साथ भयानक रूप लिया और वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि पार्क के कर्मचारियों ने कुछ वाहनों को वहां से हटाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग और भड़क गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग पर काबू पाते-पाते 20 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जल गईं। आग उस समय लगी, जब यह चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों को पता नहीं चला है।
पार्क अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है ओवर चार्ज होने के बाद बैटरी में हुआ ब्लास्ट हुआ था। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह नौ बजे के करीब की है। उस समय सभी गाड़ियां चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थी। उनमें चार्जिंग की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान गाड़ियों से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते उनमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी और वहां खड़ी सभी गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही डेराबस्सी और जीरकपुर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुईं। उस समय सड़कों पर ट्रैफिक कम होने के कारण दोनों गाड़ियां शीघ्र ही जू पहुंच गईं। तब तक जू का स्टाफ भी आग बुझाने में जुटा हुआ था। स्टाफ ने सबसे पहले इलेक्ट्रिक पैनल की ओर जाने वाली पावर सप्लाई की तारें काटीं, जिसके बाद आगे की आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही थीं, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन होने के कारण उनमें धमाके हो रहे थे। बावजूद इसके, टीम ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
जीरकपुर के फायर अफसर राजीव कुमार का कहना है कि हमने मौके पर जाकर करीब पौने घंटे में आग पर काबू पा लिया था। 20 गाड़ियां जली है। शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। ठेकेदार के कर्मियों ने बताया कि छतबीड़ चिड़ियाघर में टोटल 28 इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां थी जिसमें से 20 चलकर खाक हो गईं पीछे 8 गाड़ियां रह गई है।
हरपाल सिंह का कहना है कि सरकारी गाड़ियों का नुकसान नहीं हुआ है। निजी ठेकेदार की गाड़ियां जली हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरूआती जांच में पता चला है ओवरचार्ज होने के बाद बैटरी में हुआ ब्लास्ट हुआ था। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जल्दी ही उच्च अधिकारियों की मीटिंग होगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0