बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बेचारी कहने को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के 40 सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है।
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बेचारी कहने को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के 40 सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है।
राष्ट्रपति मुर्मू को बेचारी कहने पर मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा के 40 सासंदों ने राज्य सभा अध्यक्ष से मुलाकात की
खबर खास, नई दिल्ली :
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बेचारी कहने को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के 40 सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।
दरअसल सोनिया गांधी ने 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को लेकर टिप्पणी करते हीए बेचारी शब्द का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी ने भी इस भाषण को बोरिंग बताया था। लेकिन भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि राष्ट्रपति के लिए ऐसे बयान गरीबों और आदिवासियों का अपमान है।
वहीं राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था- विपक्षी सांसदों का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।
गौर रहे कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा था कि अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। बेचारी वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0