उन्होंने अमनीत पी. कुमार के पति स्वर्गीय आईपीएस वाई. पूरन कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने अमनीत पी. कुमार के पति स्वर्गीय आईपीएस वाई. पूरन कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा वरिष्ठ आईएएस अमनीत पी. कुमार के निवास पर पहुँचे। उन्होंने अमनीत पी. कुमार के पति स्वर्गीय आईपीएस वाई. पूरन कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री गंगवा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार एवं प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0