‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए किया तैयार
‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए किया तैयार
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के सफाए के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” के 237वें दिन भी यह मुहिम पूरे जोश के साथ जारी रही। आज पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 298 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 73 एफआईआर दर्ज कीं और 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस तरह अब तक 237 दिनों में कुल 33,950 नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 197 ग्राम हेरोइन, 40 किलो भुक्की, 1029 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 12,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य सौंपा है। नशों के खिलाफ जारी इस अभियान की निगरानी हेतु राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस व्यापक अभियान में 62 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें शामिल हुईं, जिन्होंने राज्यभर में 298 छापे मारे। पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 340 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।
राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) लागू की है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने आज 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया, जो अभियान के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0