भारत ने नागपुर में पहले मैच में 238 रन बनाए और कीवी टीम को 190 रन पर रोका, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
भारत ने नागपुर में पहले मैच में 238 रन बनाए और कीवी टीम को 190 रन पर रोका, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
ख़बर ख़ास, खेल :
भारत ने पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यह मुकाबला बुधवार को नागपुर के VCA स्टेडियम में खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 238 रन बनाए।
भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा ने शानदार 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 44 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने भी 25 रन का योगदान दिया। इन पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा।
न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 20 ओवर में 190 रन ही बना सकी। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 78 रन बनाए, जबकि मार्क चैपमैन ने 39 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो-दो विकेट लिए।
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल थे। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में टिम रॉबिनसन, डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरेल मिचेल, मिचेल सैंटनर, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी खेल रहे थे।
दोनों टीमों के बीच दूसरा T20 मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत की बैटिंग और गेंदबाजी प्रदर्शन ने टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई और सीरीज में दबदबा बनाए रखा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0