कोरोना वायरस सरीखे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरल यानि एचएमपीवी का नया मामला महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को मिला है। महाराष्ट्र में यह तीसरा मामला है। मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में छह महीने की बच्ची संक्रमित मिली है।
कोरोना वायरस सरीखे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरल यानि एचएमपीवी का नया मामला महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को मिला है। महाराष्ट्र में यह तीसरा मामला है। मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में छह महीने की बच्ची संक्रमित मिली है।
पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह
खबर खास, चंडीगढ़ :
कोरोना वायरस सरीखे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरल यानि एचएमपीवी का नया मामला महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को मिला है। महाराष्ट्र में यह तीसरा मामला है। मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में छह महीने की बच्ची संक्रमित मिली है। उसे एक जनवरी से खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन स्तर 84 फीसद तक गिरने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि वह अब ठीक है। मुंबई में यह इस वायरस का पहला मामला है।
बीते रोज नागपुर में दो मामले सामने आए थे। जहां 13 साल की एक लड़की और सात साल का एक लड़का संक्रमित मिला था। हालांकि अब इलाज के बाद दोनों ठीक हैं। इस मामले के बाद देश में इस वायरस के कुल नौ मामले हो गए हैं।
एचएमपीवी मामला आने के बाद राज्यों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। वहीं, गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को एचएमपीवी मामलों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
हालांकि विशेषज्ञों ने यह कहा है कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई जिसके बाद यह दुनिया भर में फैला। यह सांस लेने से फैलते हैं, हवा के माध्यम से फैलता है और यह सभी उम्र के लोगों पर असर करता है। इसपर डब्ल्यूएचओ हालत पर नजर बनाए हुए है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0