हरियाणा के 4 जिलों भिवानी, फतेहाबाद, करनाल और यमुनानगर में लगभग 54.22 करोड़ रुपये की लागत से 886 किलोमीटर लंबाई की 373 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।