प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत से समृद्ध हुआ हरियाणा : राज्यपाल मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पगड़ी व राज्य की प्रगति के प्रतीकों को दर्शाता अनूठा स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर किया सम्मानित
प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत से समृद्ध हुआ हरियाणा : राज्यपाल मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पगड़ी व राज्य की प्रगति के प्रतीकों को दर्शाता अनूठा स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर किया सम्मानित
खबर खास, चंडीगढ़/पंचकूला :
हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समर्पित प्रयासों से, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, बुनियादी ढाँचे के उन्नयन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए, राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत के साथ पूर्ण समन्वय के साथ कार्य कर रही है, जो विकसित भारत व विकसित हरियाणा के विजन को साकार करने का रोडमैप है।
राज्यपाल आज हरियाणा के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा के लोगों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राज्यपाल ने अपनी पत्नी मित्रा घोष व मुख्यमंत्री सैनी के साथ हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर पर्यटन एवं विसारत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उनके साथ थे। राज्यपाल ने हरियाणा की विरासत पर लगी प्रदर्शनी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रस्तुतियों से यह प्रतीत होता है कि हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत का भविष्य बहुत सुनहरा है।
उन्होंने कहा कि राजभवन से उनको हरियाणा के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह उनके लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर, 1966 को अपने गठन के बाद से, हरियाणा सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ विकास और समृद्धि के साथ तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर है। यह यात्रा हरियाणा के लोगों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उद्यमशीलता से संभव हुई है। जब हम राज्य की 59 वर्षों की विकास यात्रा के इतिहास की समीक्षा करते हैं, तो पाते हैं कि राज्य ने गरीबी से समृद्धि तक कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं।
हरियाणा देश के क्षेत्रफल का केवल 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत होने के बावजूद भी देश के सकल घरेलू उत्पाद में 3.6 प्रतिशत योगदान दे रहा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बड़े राज्यों में सबसे ज़्यादा है, जो लगभग 3 लाख 53 हज़ार है, जबकि 1966 में यह मात्र 343 रुपये थी। 1966 में राज्य का निर्यात केवल 4 करोड़ 50 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हज़ार करोड़ से ज़्यादा हो गया है। इसी प्रकार हरियाणा प्रति व्यक्ति GST संग्रह में बड़े राज्यों में भी अग्रणी हैं। दुनिया की 250 से अधिक फॉर्च्यून कंपनियों के कार्यालय हरियाणा में स्थित हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ 24 फसलों की खरीद MSP पर की जाती है। देश में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य 415 रुपये प्रति क्विंटल देने वाला राज्य भी हरियाणा ही है। राज्य में 3,200 रुपये प्रति माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर हरियाणा ने देश के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और अनुसूचित जातियों एवं अन्य पिछड़ा वर्गों जैसे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा के लोग इस बात से सहमत होंगे कि सही और सतत विकास तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब प्रत्येक कल्याणकारी योजना और सेवा का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे और हरियाणा सरकार भी यह सुनिश्चित करने पर अडिग है कि विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले।
राज्यपाल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों में हम समानता, समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को कायम रखेंगे और अपने हरियाणा के गौरव को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएँगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को हरियाणा की आन- बान -शान का प्रतीक पगड़ी व किसान, खिलाड़ी, महिला सशक्तिकरण में राज्य की प्रगति के प्रतीकों को दर्शाता अनूठा स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया। जिसे देखकर राज्यपाल गदगद हो गए। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने 28 मार्च 2025 को अपनाए गए राज्य गीत “जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा। पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरिका आना।।“ के फिल्मांकन का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण भी किया।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अपने स्वागत भाषण में राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का हरियाणा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत व अभिनन्दन किया और हरियाणा के लोगों को 60 वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लोगों के लिए गर्व और गौरव दिन है। हम आज राज्य का 60वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। रिक उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0