भारत के संविधान को अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेश भर में संविधान दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोनीपत में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
भारत के संविधान को अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेश भर में संविधान दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोनीपत में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
भारत के संविधान को अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेश भर में संविधान दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोनीपत में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा आज प्रदेश के सभी 22 जिलों में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार सोनीपत में राज्यपाल के साथ राई हलके से विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा और देवेंद्र कादयान भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह, कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय सांसद नवीन जिंदल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के साथ विधायक योगेन्द्र सिंह राणा, जगमोहन आनन्द और भगवान दास संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। यमुनानगर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ विधायक घनश्याम दास भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जिला पंचकूला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ विधायक शक्ति रानी समारोह में भाग लेंगी।
जिला कैथल में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ विधायक सतपाल जाम्बा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के साथ विधायक प्रमोद विज और मनमोहन भडाना भी समारोह में हिस्सा लेंगे। जिला फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
जिला चरखी दादरी में भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह के साथ विधायक सुनील सांगवान और उमेद सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे। जिला गुरुग्राम में वन मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ विधायक मुकेश शर्मा और तेजपाल तंवर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला हिसार में विधायक और मुख्य सचेतक राम कुमार कश्यप के साथ विधायक सावित्री जिंदल, विनोद भ्याणा और रणधीर पनिहार भी समारोह में शामिल होंगे। जिला जींद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढ़ा के साथ विधायक राम कुमार गौतम और देवेंद्र चतर भुज अत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला पलवल में खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री गौरव गौतम के साथ विधायक हरेन्द्र सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे। जिला अंबाला में ऊर्जा तथा परिवहन मंत्री अनिल विज संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
जिला फरीदाबाद में राजस्व मंत्री विपुल गोयल के साथ विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा और सतीश फागना भी समारोह में मौजूद रहेंगे। जिला रोहतक में राज्यसभा सांसद किरण चैधरी के साथ राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला नूंह में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर के साथ विधायक बिमला चौधरी भी समारोह में शामिल होंगी।
जिला भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी के साथ विधायक घनश्याम सर्राफ और विधायक कपूर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जिला झज्जर में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के साथ विधायक राजेश जून भी समारोह में शामिल होंगे। जिला सिरसा में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
जिला महेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के साथ विधायक कंवर सिंह यादव, अनिल यादव और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार, जिला रेवाड़ी में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ विधायक लक्षमण सिंह यादव और डॉ. कृष्ण कुमार भी संविधान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0