हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। हरियाणा देश का प्रथम राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है, इसके साथ-साथ बीज खाद कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा किसानों को अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है।
खबर खास, चंडीगढ़ :

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनकी सोच हमेशा किसान हित की रही है, क्योंकि वह स्वयं भी किसान परिवार से जुड़े हुए हैं और किसानों की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं ।
कृषि मंत्री ने बताया कि रादौर अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरसों की फसल की खरीद जल्द से जल्द करवाने की मांग उनके समक्ष रखी। उन्होंने आढ़तियों की इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसान बहुत ही मेहनत के साथ सरसों की फसल को तैयार करता है और सरसों की फसल को यदि समय पर खरीद नहीं किया गया तो किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने आढ़तियों की इस मांग को जायज समझते हुए तुरंत सरसों की फसल को 15 मार्च से अनाज मंडी में खरीद करने के आदेश जारी कर दिए।
Comments 0