हरियाणा में अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस ने इस कदर सख्ती बरती है कि साल 2023 के बनिस्बत 2024 में 14.62 फीसद अपराध कम हुआ है। यह दावा किया है डीजीपी शत्रुजीत कपूर का। उन्होंने वर्ष 2024 में हुए अपराध के आंकड़ों का लेखा-जोखा पेश् किया।
हरियाणा में अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस ने इस कदर सख्ती बरती है कि साल 2023 के बनिस्बत 2024 में 14.62 फीसद अपराध कम हुआ है। यह दावा किया है डीजीपी शत्रुजीत कपूर का। उन्होंने वर्ष 2024 में हुए अपराध के आंकड़ों का लेखा-जोखा पेश् किया।
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में आई कमी
402 गैंग के 1201 अपराधियों को पकड़ा व 460 वांछित इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा में अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस ने इस कदर सख्ती बरती है कि साल 2023 के बनिस्बत 2024 में 14.62 फीसद अपराध कम हुआ है। यह दावा किया है डीजीपी शत्रुजीत कपूर का। उन्होंने वर्ष 2024 में हुए अपराध के आंकड़ों का लेखा-जोखा पेश किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जहां 1,59,610 मुकदमे दर्ज किए गए थे वही वर्ष 2024 में 1,36,269 मुकदमे दर्ज किए गए है जो कि पिछले साल की अपेक्षा 23341 कम है। इसी तरह वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में महिला विरुद्ध अपराध जैसे- दुष्कर्म में 19.24 प्रतिशत, दुष्कर्म के प्रयासो में 43.72 प्रतिशत, छेडछाड में 36.82 प्रतिशत तथा दहेज हत्या में भी 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
डीजीपी ने बताया कि हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से प्रदेश में भीड़भाड़ वाले 1979 हॉटस्पॉट क्षेत्रों तथा 443 संवदेनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होने की संभावना अपेक्षाकृत अधिक होती हैं। इन रूटों पर 1381 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा इन संवेदनशील स्थानों तथा रूटों पर विशेष तौर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि मनचलों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके जिसके फलस्वरुप महिला विरुद्ध अपराधो में बडी गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा पुलिस की हेल्पलाइन 112 पर प्राप्त शिकायत उपरांत लगभग 6 मिनट 41 सेकंड में पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है जो वर्ष 2021 में शुरूआत के समय 16 मिनट 14 सैकंड था।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष महिलाओं के विरुद्ध, दुष्कर्म के मामले जो वर्ष 2023 में 1772 हुए थे वही इस वर्ष घटकर 1431 मामले रह गए है। इसी प्रकार से दुष्कर्म के प्रयासो के मामलो में भी बडी गिरावट दर्ज की गई है वर्ष 2023 में जहां कुल 199 मामले दर्ज हुए थे वही वर्ष 2024 मे कुल 112 मामले दर्ज हुए है। छेडछाड के मामलो में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। वर्ष 2023 में प्रति एक लाख व्यक्तियों पर अपराध दर 7.5 थी जो अब घटकर 4.7 रह गई है। दहेज हत्या के मामलो में भी 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है ।
एससी/एसटी एक्ट के मामलो में दर्ज की गई बड़ी गिरावट
वर्ष 2023 में जहां कुल 1539 मामले दर्ज हुए थे इस वर्ष कुल 995 मामले दर्ज हुए है इस प्रकार कुल 35.35 प्रतिशत की बडी गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा पुलिस द्वारा अब तक 4943 दबंग व्यक्तियों की पहचान की गई है जिन पर निरंतर निगरानी जारी है ताकि घटना को होने से पहले की आवश्यक सावधानी बरती जा सके और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बनी रहे। डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2023 में डकैती के जहां कुल 122 मामले दर्ज हुए थे वही वर्ष-2024 में ऐसे केवल 74 मामले सामने आए है। वर्ष-2023 में जहां कुल 17,860 वाहन चोरी हुए थे यह संख्या वर्ष-2024 में घटकर 15,577 रह गई है। वर्ष 2023 में रंगदारी के जहां कुल 487 मामले दर्ज हुए थे वर्ष-2024 में कुल 416 मामले दर्ज हुए है। इस प्रकार कुल 14.58 प्रतिशत की कमी आई है।
सड़क हादसों में भी दर्ज की गई कमी
वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में 657 सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 279 सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में भी कमी आई है तथा 432 लोग कम घायल हुए हैं। वर्ष 2023 में जहां कुल 4652 मामले सामने आए थे वही इस वर्ष ये घटकर 4389 रह गए है जो पिछले वर्ष की तुलना में कुल 5.65 प्रतिशत कम हैं। वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में 657 सड़क हादसों तथा 279 सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में भी कमी आई है। सड़क दुर्घटनाओं के मामलो में इतनी कमी पिछले दस वर्षो में पहली बार देखने को मिली है।
कपूर ने बताया कि प्रदेश में रात्रि के समय अलग-2 स्थानों पर नाके लगाए जाते है ताकि संदिग्ध व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग की जाती है। अपराध व अपराधियों की कमर तोड़ने के उद्देश्य से समय समय पर आप्रेशन आक्रमण भी चलाया जाता है। इस दौरान प्रदेश भर में अलग-2 टीमों द्वारा छापेमारी करते हुए अपराधियों की धरपकड़ की जाती है। वर्ष-2024 में 10 आप्रेशन आक्रमण चलाए गए जिनमें 4239 एफआईआर दर्ज करते हुए 8307 अपराधियों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई। हरियाणा पुलिस ने वर्ष-2024 में 402 गैंग के 1201 अपराधियों को पकड़कर 2106 मामलों का निपटारा करने में सफलता हासिल की है तथा 460 अति वांछित ईनामी बदमाशों को सलाखो के पीछे पहुंचाया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए 3331 मुकद्दमें तथा 5094 अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
हरियाणा पुलिस द्वारा वर्ष-2024 में नशा तस्करों पर भी कड़ी कार्यवाही की गई है जिनमें से कमर्शियल क्वांटिटी के 438 मुकदमे दर्ज करते हुए बड़े 950 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2024 में कुल 3331 मुकद्दमें दर्ज करते हुए 5094 अपराधियों को सलाखो के पीछे पहुंचाया गया है जिनसे 31.9 किलोग्राम हेरोइन , 367.67 किलो चरस, 9099.6 किलो गांजा, 408.2 किलो ओपियम, 15658.4 किलो पोपीस्ट्रा, 3,28,560 नशीले कैप्सूल,13,453 इंजेक्शन तथा 701526 नशीली गोलियां जब्त की गई हैं। इन अपराधियों पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक कुल 63 आदतन मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है। वर्ष-2024 में 25 मादक पदार्थ तस्करों की 7.04 करोड़ रूप्ये की संपत्ति सीज की गई है।
नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियां
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बच्चों को अपराध तथा नशे से दूर रखने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं ताकि बच्चे शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहें। हरियाणा पुलिस द्वारा 2617 गांवो तथा वार्डों में नियमित तौर पर खेल गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं जिनसे 2,73,491 युवाओं को जोड़ा गया है। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश के 46.55 प्रतिशत गांवों तथा 41.81 प्रतिशत वार्डों/कॉलोनियों को नशामुक्त घोषित किया जा चुका है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0