दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज से पहले युवा खिलाड़ियों को मौका, वर्ल्ड कप की तैयारियों को मिलेगी धार
दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज से पहले युवा खिलाड़ियों को मौका, वर्ल्ड कप की तैयारियों को मिलेगी धार
ख़बर ख़ास, खेल :
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने युवा ऑलराउंडर काशी गौतम पर बड़ा भरोसा जताते हुए कहा है कि वह आने वाली टी20 सीरीज में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की इस सीरीज को जून में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक अहम तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
हर्मनप्रीत ने काश्वी को एक “टैलेंटेड” खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने के साथ-साथ फील्डिंग में भी शानदार हैं। टीम में उनकी एंट्री ऐसे समय पर हुई है जब अमनजोत कौर चोट के कारण बाहर हैं। दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ने इस बार पेस-बॉलिंग विकल्पों पर ज्यादा जोर दिया है।
काश्वी गौतम का हालिया प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा है। गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी उपयोगी पारियां खेलीं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है।
टीम संयोजन पर बात करते हुए हर्मनप्रीत ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव सिर्फ परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ी पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए पेस अटैक को मजबूत करना जरूरी था।
इसके अलावा, युवा खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति पर जोर देते हुए कप्तान ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले हर खिलाड़ी को परखना जरूरी है। दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।
हर्मनप्रीत ने यह भी माना कि दक्षिण अफ्रीका एक संतुलित और प्रतिस्पर्धी टीम है, जिसके खिलाफ खेलना भारतीय टीम के लिए बड़ी परीक्षा होगी। टीम का लक्ष्य न केवल सीरीज जीतना है, बल्कि सभी खिलाड़ियों को तैयार कर वर्ल्ड कप में पूरी मजबूती के साथ उतरना भी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0