मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर आयोजित विंटर कार्निवाल में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर आयोजित विंटर कार्निवाल में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
सूफी गायक सतिन्दर सरताज ने दी प्रस्तुति
खबर खास, शिमला :
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर आयोजित विंटर कार्निवाल में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिमला में पिछले वर्ष पहली बार विंटर कार्निवाल आयोजित किया गया था। इस वर्ष यह महोत्सव 24 दिसम्बर से 2 जनवरी तक आयोजित किया जाना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित किया गया और 2 जनवरी से 8 जनवरी, 2025 तक पुनः आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नव वर्ष के दौरान यह कार्निवाल पर्यटकों के मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम बन रहा है। यह कार्निवाल पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और हिमाचल की आर्थिकी में भी महत्त्वपूर्ण साबित हो रहा है।
कार्यक्रम में सूफी गायक सतिन्दर सरताज ने अपनी प्रस्तुति दी।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह, उप-सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेन्द्र राजन, विनोद सुल्तानपुरी, कमलेश ठाकुर, हंसराज, विनोद कुमार और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0