श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका व दी शुभकामनाएं
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका व दी शुभकामनाएं
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर आज सुबह अंबाला में पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका व सभी को पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।
गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्री गुरु नानक देव जी का प्रकट दिवस है। गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं से सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए बहुत बड़ा काम किया है और उन्होंने किरत करो, वंड छको, एक साथ छोटे-बड़े खाओ, बिना जात पात के खाओ एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि कि गुरु नानक देव जी ने जगह-जगह कल्याण के कई कार्य किए और विश्व का दौरा किया। ज्ञान की रोशनी से सभी को रोशन किया। हमें गुरु नानक देव जी के विचारों पर चलना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। मंत्री अनिल विज ने संगत के बीच बैठकर गुरु का लंगर भी खाया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0